दिल्ली-मुंबई के बाद अब UP की बारी, हैदराबाद का सफर होगा आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे की हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर-हैदराबाद अमृत भारत एक्सप्रेस (AI)

UP News: दिल्ली और मुंबई के बाद अब गोरखपुर को हैदराबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से हैदराबाद (चेरापल्ली) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है. प्रयोग के तौर पर ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और मांग बढ़ने पर इसके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

UP News: दिल्ली और मुंबई के बाद अब गोरखपुर को हैदराबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से हैदराबाद (चेरापल्ली) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है. ट्रेन संख्या 22075/22076 के संचालन की तैयारी पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू कर दी है. प्रयोग के तौर पर ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और मांग बढ़ने पर इसके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं.

गोरखपुर से हैदराबाद की पहली सीधी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम ने बुधवार को ट्रेन के संचालन को मंजूरी का पत्र जारी किया. यह गोरखपुर से हैदराबाद के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी. इससे करीब 1500 यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है. बोर्ड ने ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है और इसी महीने से इसका संचालन शुरू होने की संभावना है.

रविवार को गोरखपुर से होगी रवाना

गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22076) रविवार को सुबह 8 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन शाम 5 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. वहीं हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली ट्रेन (22075) शुक्रवार को रात 9.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

ट्रेन का ठहराव गोंडा, बाराबंकी, गोमतीनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंदरपुर, बल्लारशाह और काजीपेट में होगा. 22 बोगियों वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी और इसमें 1834 यात्रियों के सफर की क्षमता होगी.

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ट्रेन में CCTV कैमरे, टॉक-बैक सिस्टम, वैक्यूम बायो टॉयलेट और आरामदायक सीटों जैसी सुविधाएं मिलेंगी. टॉक-बैक सिस्टम के जरिए यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे. इससे पहले गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिल चुकी है. दिल्ली की ट्रेन 15095/15096 और बांद्रा की ट्रेन 15085/15086 नंबर से संचालित होगी.

Must Read: "Gen Z के वोटों के चक्कर में बाकी मुद्दों की बलि दे रहा विपक्ष", FCRA बिल पर मायावती का करारा प्रहार


विज्ञापन
खुशबू कुमारी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola