निधि पांडेय बनीं लखनऊ की नई SDM, ज्योति राय को आजमगढ़ की जिम्मेदारी, देखें 7 PCS अफसरों की तबादला सूची
योगी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल
UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 7 PCS अधिकारियों के प्रशासनिक तबादले हुए हैं. निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है. देखें पूरी सूची.
UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार सुबह प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. तबादला सूची में प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. वहीं, निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
ज्योति राय को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के मुताबिक ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, संदीप केला को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है. इससे प्रशासनिक स्तर पर दोनों अधिकारियों की नई तैनाती हुई है.
इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती
दिनेश चंद्र को बांदा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. वहीं, दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर तैनाती दी गई है. इसके अलावा प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं. विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है.
निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM
निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं. नई तैनाती के बाद अब वह लखनऊ में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी.
सात PCS अफसरों की पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए