Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Feb 2025 6:44 PM
Maha Kumbh Mela Special Trains
Maha Kumbh Mela Special Trains: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच रेलवे ने शनिवार को बड़ा फैसला किया. भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे की ओर से की गई.
Maha Kumbh Mela Special Trains: उत्तर रेलवे ने बताया, रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब शनिवार को रात में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ के बाद भगदड़ मच गई. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी
ये चार ट्रेनें महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी
- ट्रेन संख्या-04420 19.00 बजे- नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली जंक्शन-फाफामऊ जंक्शन.
- ट्रेन नंबर-04422 21.00 बजे – नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ जंक्शन.
- ट्रेन संख्या-04424 20.00 बजे- आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जं. वाया गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ.
- ट्रेन संख्या -04418, प्रस्थान समय 15:00 बजे – नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन.
इन रूट पर चलेंगी ट्रेनें
नई दिल्ली-गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग-कानपुर-लखनऊ-फपजामऊ-वाराणसी-दीन दयाल उपाध्याय पाटलिपुत्र जंक्शन, दरभंगा जंक्शन.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में गई 18 लोगों की जान
नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री ‘फुटओवर ब्रिज’ से उतरते समय फिसलकर अन्य लोगों पर गिर गए. प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर खड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










