Meerut Building Collapse: मेरठ में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, 6 लोग बचाए गए, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Sep 2024 8:17 PM

विज्ञापन

Meerut Building Collapse

Meerut Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दो मंजिल मकान शनिवार को भरभराक गिर गया. जिसमें 8 से 10 लोग फंस गए.

विज्ञापन

Meerut Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक इमारत गिर गई. जिसमें 8 से 10 लोग फंस गए थे. जिसमें 6 लोगों को बचाया गया. अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. मकान ढहने के बाद बचाव अभियान जारी है. पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं. मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने बताया, अब तक कुल 6 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेज दिया गया है. 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के लोहियानगर में इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लिया. सीएमओ ने बताया, घायलों को अस्पताल भेजा गया और सीएम ने जिला अधिकारियों को उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए. सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola