Mahakumbh Traffic Jam Video: ‘प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट’, महाकुंभ महाजाम पर भड़के अखिलेश यादव, सेना उतारने की मांग की

Mahakumbh heavy traffic Jam Akhilesh Yadav
Mahakumbh Traffic Jam Video: महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज में बढ़ती ही जा रही है. बढ़ती भीड़ के कारण जाम की स्थिति भयंकर होती जा रही है. गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी हैं. लोगों के हाल बेहाल हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार हमला बोला है.
Mahakumbh Traffic Jam Video: प्रयागराज महाजाम पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “प्रयागराज में प्रवेश करने या बाहर निकलने के सभी रास्ते भारी यातायात के कारण बंद हैं. 300 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है. पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट हो गए हैं. न तो वो बाहर जा सकते हैं और न कोई उनसे मिलने जा सकता है. जो इंतजाम सरकार को करना चाहिए था, नहीं किया. सरकार ने सभी को बुलाया है. 100 करोड़ का इंतजाम करने वाले 40 करोड़ का इंतजाम क्यों नहीं कर पा रहे हैं, तब जब इनकी डबल इंजन की सरकार है.”

अबतक का सबसे महंगा कुंभ: अखिलेश
अखिलेश यादव ने महाजाम पर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “अभी तक का ये सबसे महंगा कुंभ होने जा रहा है. अभी तक किसी ने भी इतना पैसा नहीं खर्चा किया होगा. जितना इस कुंभ में खर्च हो रहा है. 10 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा पैसा कुंभ में खर्च हुआ है. तब भी लोगों को सुविधाएं क्यों नहीं दे पा रहे हैं. लोग टॉयलेट कहां जाएं, गाड़ियों में कैद हैं. यूपी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ट्रैफिक संभालने के लिए निकल चुके हैं.” अखिलेश यादव ने एक बार फिर से महाकुंभ को सेना के हवाले करने की मांग कर दी है.
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Traffic Jam Video: ’21 KM जाने में लगे 26 घंटे’, महाकुंभ जाने वाली सड़कों पर लगा महाजाम
महाकुंभ को लेकर अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार
महाकुंभ में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव एक्स पर लगातार योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जाम में फंसे लोग अपने वाहनों में कैद घंटों से कैद हैं. दैनंदिनी जरूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है. जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है. श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है. संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है. हालातों पर काबू पाने के लिए कोई जिम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जानेमाने मंत्रीगण नदारद हैं. जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं.”
यह भी पढ़ें: Mahakumbh Traffic Jam Video : वापस लौट जाएं, प्रयागराज से 300 KM पहले खड़े होकर श्रद्धालुओं से पुलिस ने की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










