Mahakumbh Traffic Jam Video : वापस लौट जाएं, प्रयागराज से 300 KM पहले खड़े होकर श्रद्धालुओं से पुलिस ने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh Traffic Jam

प्रयागराज से पहले सड़क जाम की तस्वीर

Mahakumbh Traffic Jam Video : प्रयागराज की ओर चारों दिशाओं से आने वाले रूट पर जाम लगा है. इस बीच एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हो रहा है. देखें उसने श्रद्धालुओं से क्या कहा?

विज्ञापन

Mahakumbh Traffic Jam Video : महाकुंभ मेले में स्नान पर्व के पहले अनुमान से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से परेशानी हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पुलिस अधिकारी लोगों से प्रयागराज की ओर नहीं जाने की अपील करता नजर आ रहा है. वीडियो को Really Bharat @ReallyBharat नाम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- मध्यप्रदेश पुलिस प्रयागराज से 300 KM पहले ही खड़े होकर अपील कर रही है कि महाकुंभ जाने वाले लोग रास्ते से वापस लौट जाएं. वीडियो में अधिकारी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि आगे बहुत भीड़ है. यदि संभव हो तो आप लौट जाएं. आगे जाम लगा हुआ है. देखें वीडियो

प्रयागराज रूट में कई घंटे जाम

प्रयागराज की ओर चारों दिशाओं से आने वाले रूट पर रविवार को कई कई घंटों का जाम लगा रहा. स्टेशन के बाहर अधिक भीड़ होने से प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद करने की खबर आई. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 46.19 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. पिछले माह महाकुंभ शुरू होने के बाद से अब तक करीब 44 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें : भूख प्यास से श्रद्धालु बेहाल, कटनी से प्रयागराज तक लगा दुनिया का सबसे लंबा जाम

अखिलेश ने प्रयागराज में टैफिक अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में भीषण टैफिक जाम के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि इससे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रयागराज में चतुर्दिक जाम की वजह से न तो खाने-पीने के लिए खाद्यान्न और सब्जी-मसाले उपलब्ध हो पा रहे हैं और न ही दवाई, पेट्रोल-डीजल. इससे प्रयागराज तथा महाकुंभ परिसर व प्रयागराज आने-जाने वाले मार्गों पर फंसे करोड़ों भूखे-प्यासे, थके-हारे श्रद्धालुओं की हालत हर घंटे बद से बदतर होती जा रही है. ये एक अति गंभीर स्थिति है.’’

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola