औरैया में डॉक्टर की खुदकुशी का मामला गरमाया, VIDEO में कोतवाल पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Updated:
विज्ञापन
डॉक्टर वायरल वीडियो

डॉक्टर का वायरल वीडियो

UP News: औरैया में एक डॉक्टर के यमुना नदी में छलांग लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो जारी कर पुलिस और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

UP News: औरैया में डॉक्टर के लापता होने का मामला अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यमुना नदी में कूदने से पहले डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने एक वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डॉक्टर ने पुलिस और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट हुई और मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया.

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रामावतार अस्पताल में तैनात डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना से पहले उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई कथित घटना और पुलिस कार्रवाई को लेकर कई आरोप लगाए हैं. डॉक्टर सौरभ ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां समझौता करने का दबाव बनाया गया. उन्होंने वीडियो में कहा कि उनसे यह कहकर समझौता करने को कहा गया कि "मैं पंडित हूं." डॉक्टर के इन आरोपों के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

साथी डॉक्टरों से विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक, डॉ. सौरभ बाजपेई का रामावतार अस्पताल में तैनात कुछ डॉक्टरों से विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद वह औरैया कोतवाली पहुंचे थे. आरोप है कि वहां से लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. यमुना नदी में कूदने से पहले बनाए गए वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. यह पूरा मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र का है.

वायरल वीडियो में डॉक्टर ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में डॉक्टर सौरभ बाजपेई अपना परिचय देते हुए कहते हैं, "मैं डॉक्टर सौरभ बाजपेई, राम अवतार हॉस्पिटल में काम करता हूं. डॉक्टर एसपी सिंह के साथ हरिहरपुर में. उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठाया, छोटी सी बात पर." इसके बाद उन्होंने कहा कि वह शिकायत लेकर औरैया थाने गए थे, जहां एसएचओ ठाकुर हैं. डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उनसे समझौता करने को कहा गया. वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कुछ आपत्तिजनक बातें कही हैं. डॉक्टर ने आगे कहा, "मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार सर्वेश सिंह, सर्वेश सिंह का लड़का गौरव सिंह और एसपी सिंह होंगे." हालांकि उन्होंने एसपी सिंह को भाई मानकर माफ करने की बात भी कही.

चंबल नदी के पास खड़े होने का वीडियो भी वायरल

डॉक्टर सौरभ बाजपेई का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह चंबल नदी के पुल के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह नदी दिखाते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, "हरिहरपुर नरेश गौरव सिंह, तुमको छोड़ेंगे नहीं. तुमने मेरे ऊपर हाथ कैसे उठा दिया. नौकरी के लिए मना कर दो, 50 नौकरी हैं. आए हैं चंबल में... यहीं सुसाइड करने के लिए. अब मर रहा हूं तो तुम्हारे चक्कर में मर रहा हूं." फिलहाल डॉक्टर सौरभ बाजपेई का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की जांच जारी है.

Also Read: बलिया में कोरोना की वापसी, सहतवार की महिला मिली संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की निगरानी


विज्ञापन
Lucky Kumari

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola