बलिया में कोरोना की वापसी, सहतवार की महिला मिली संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की निगरानी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बलिया जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, सहतवार कस्बे की एक 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

UP News: कोरोना संक्रमण काल के बाद बलिया जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर-5 की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. महिला की जांच संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में हुई थी, जहां सैंपल जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिली, रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन

11 जुलाई को लिया गया था सैंपल, 13 जुलाई को आई रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सहतवार वार्ड नंबर-5 निवासी महिला का सैंपल 11 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में लिया गया था. जांच रिपोर्ट 13 जुलाई को आई, जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की स्थिति की जानकारी ली और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कांटेक्ट ट्रेसिंग

कोरोना संक्रमित महिला की जानकारी मिलने के बाद रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम उसके घर पहुंची. टीम ने महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग की. इस दौरान परिवार और संपर्क में आए चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. सभी चारों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता, साफ-सफाई और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल संक्रमण से बचाव में मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 2027 में यूपी में अपनी सरकार बनाने का सपना, अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाई सियासी हलचल, बोलीं- सिर्फ मंत्री बनना लक्ष्य नहीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola