यूपी में फंदे पर लटकाया पति का शव और बताया सुसाइड, पोस्टमार्टम ने खोला पत्नी-देवर की साजिश का राज...

Updated:
विज्ञापन

बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले में पत्नी और देवर गिरफ्तार

UP Crime News: बुलंदशहर में एक युवक की मौत ने पुलिस को उलझा दिया. पहले आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का खुलासा कर दिया. शक पत्नी और सगे भाई पर गया, जिनके प्रेम संबंध थे.

विज्ञापन

UP Crime News: बुलंदशहर में एक युवक की मौत ने पुलिस को भी कुछ देर के लिए उलझा दिया. घर में फंदे पर लटका शव मिला तो मामला आत्महत्या का लगा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी. मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी. इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई पत्नी और सगे भाई की ओर घूम गई.

विज्ञापन

आत्महत्या की सूचना, पोस्टमार्टम से खुला राज

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतलपुर भंसौली गांव का है. पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि सुमित ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया. इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को बड़ा सुराग मिला. रिपोर्ट में सुमित की मौत का कारण स्टिगुलेशन यानी गला दबाना बताया गया. इससे साफ हुआ कि मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का है. इसके बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी.

कॉल रिकॉर्डिंग से पत्नी और देवर पर गहराया शक

जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के लोगों और घटना से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ की. तकनीकी साक्ष्यों के साथ कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हाथ लगीं. इन साक्ष्यों के आधार पर सुमित की पत्नी काजल और उसके सगे भाई उमेश पर शक गहराता गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे.

संपत्ति के लिए हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव

पुलिस के अनुसार, काजल और उमेश ने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोप है कि इसके पीछे कथित प्रेम संबंध के साथ सुमित की संपत्ति पर कब्जे की मंशा भी थी. पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को घर में किसी के नहीं होने के दौरान दोनों ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कुंदे से फंदे पर लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे.

पत्नी और देवर गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने काजल और उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक, सुमित और काजल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनका करीब दो साल का बच्चा है. सुमित के नाम घर और खेती की जमीन समेत संपत्ति थी. मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: यूपी में सड़क किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश, सिर-हाथ क्षतिग्रस्त, हादसा या कुछ और... जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola