Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में हुई ये खास चीज, बजा सनातन का डंका

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :27 Mar 2025 10:36 AM
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आगरा में संतों की धर्म सभा में (माला के बीच में)

Mahakumbh 2025 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में संतों ने समाज को जोड़ा. सीएम योगी ने आगरा में संतों की धर्म सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संतों को आगे बढ़ना चाहिए. महाकुंभ के आयोजन से पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजा.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा में दिवंगत संत योगी सिद्धनाथ जी के शंखाढाल एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. उन्होंने राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना भी की. सीएम योगी ने यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा ब्रज की भूमि पर हो रहा है. महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी. यह संतों का आशीर्वाद था, उनका संकल्प था. पूरी देश और दुनिया ने देखा कि 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज पहुंचे थे. यह सनातन धर्म की ताकत है. उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पूरे देश से आए 1000 से अधिक साधु- संत मौजूद रहे.

अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ है, तो देश के अन्य जगहों पर भी संभावना बनी हैं. अयोध्या में राम मंदिर का बनना और महाकुंभ का आयोजन, दोनों संतों के संकल्प से पूरा हुआ. पहले माना जाता था कि महाकुंभ का आयोजन केवल संतों का है. लेकिन, संतों ने पूरे भाव के साथ समाज को जोड़ने का काम किया तो देखते ही देखते 66 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा पार कर गया. इनमें साधु- संत करीब 50 लाख थे.

सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा है. उन्होंने कहा कि संतों की साधना की सिद्धि है. उनके संकल्पों का मूर्तरूप है. महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश और दुनिया ने देखा है. 45 दिनों में 66 करोड़ों से अधिक संत और श्रद्धालुजन प्रयागराज आए. इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ. ये ताकत सिर्फ सनातन धर्म में ही है. भारत की संयुक्त परंपरा के प्रमुख पंत के रूप में नाथपंती का महत्वपूर्ण स्थान है. संतो को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों को संसार के उत्कर्ष के लिए कार्य करना होगा. विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संत को आगे बढ़ना चाहिए, जो समाज को जोड़ सके, उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें.

सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा. उन्होंने साधु संतों से अपील की है कि आप किसी भी पंथ और संप्रदाय से जुड़े हुए हों, लेकिन राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए ही कार्य करना चाहिए. उन्होंने साधु- संतों से मोबाइल का उपयोग कम करने की भी सीख दी. सीएम ने कहा कि मोबाइल पर जो आपको दिखता है या सुनते हैं, वह जरूरी नहीं सच हो. ऐसे में साधु संतों को साधना में लीन होकर के समाज को एक करने के लिए कार्य करना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि जो आप अपने साधन से अर्जित करेंगे. जो लोक कल्याण का माध्यम आपको बना सके. जिसमें जनता जनार्दन का अपार श्रद्धा और सम्मान आपको प्राप्त हो. जो कुछ भी आपके पास है लोक कल्याण के लिए समर्पित करिए. राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित करिए और याद रखना हम सभी संतों को इस बात का स्मरण रखना होगा हमारा पंथ कोई भी हो, संप्रदाय हो भी कोई भी हो, मठ हो कोई भी उपासना विधि हो वह तब ही सुरक्षित है जब सनातन धर्म सुरक्षित है. जो कुछ भी हो सनातन धर्म के लिए समर्पण का भाव हो. देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पित करना होगा. उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए. अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले योगी सिद्धनाथ जी उस परंपरा के योगी थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola