ePaper

UP Weather Today: यूपी में प्रचंड गर्मी, झांसी आगरा, वाराणसी, हमीरपुर अब तक सबसे गर्म, हीट वेव से 23 की मौत

Updated at : 29 May 2024 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Heat wave

भीषण गर्मी से लोग बेहाल.

UP Weather Today यूपी में गर्मी ने रिकार्ड बना दिया है. चार शहरों में तापमान ऑल टाइम नए स्तर पर पहुंच गया है. हीट वेव के चलते 23 लोगों की मौत की सूचना है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में गर्मी (UP Weather Today) नए रिकार्ड बनाती जा रही है. सोमवार को आगरा ने 132 साल पुराने रिकार्ड को बराबर किया तो मंगलवार को झांसी का पारा 49 डिग्री पहुंच गया. तापमान का ये रिकार्ड अभी तक अधिकतम है. यानी कि अभी तक इससे अधिक तापमान का रिकार्ड मौसम विभाग के पास नहीं है. झांसी के अलावा आगरा का तापमान 48.6 डिग्री, वाराणसी 47.6 डिग्री और हमीरपुर 48.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार मई माह में ये अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. हीट वेव से 23 लोगों की मौत की सूचना है.

झांसी, आगरा, वाराणसी में रिकार्ड तोड़ गर्मी
मौसम विभाग (UP Weather Today) की मानें तो झांसी, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी का ये ऑल टाइम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. हमीरपुर में 2005 का रिकार्ड टूटा है. लेकिन झांसी, आगरा और वाराणसी में अभी तक मंगलवार के तापमान के बराबर रिकार्ड अभी तक दर्ज नहीं किया गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, इटावा, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.

यहां ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (UP Weather Today) ने चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, एटा, मैनपुरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा चंदौली, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, हापुड़, मेरठ, कासगंज, बुलंदशहर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. एक जून के बाद ही प्रदेश को लू और गर्मी से राहत मिलेगी.

यहां रात भी गर्म
यूपी (UP Weather Today) में दिन ही रात में भी गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है. सोमवार रात को झांसी 31.8 डिग्री, प्रयागराज 31.2 डिग्री, कानपुर 31 डिग्री, वाराणसी 30.2 डिग्री, आगरा 30.1 डिग्री, इटावा, लखीमपुर, मुरादाबाद में रात का तापमान 30 डिग्री रहा.

हीट वेव की 23 की मौत
यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. हीट वेव के कारण 23 लोगों की मौत की सूचना है. सबसे ज्यादा कानपुर में 8 की मौत हो गई है. इसके अलावा महोबा में 5, प्रयागराज में 5, हमीरपुर-इटावा में दो-दो, कानपुर देहात में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है.

Also Read: यूपी में गर्मी का प्रकोप, झांसी, आगरा मथुरा सबसे गर्म

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola