Train Cancelled: लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बरेली रूट की ट्रेनें निरस्त, कोयला आपूर्ति के लिये हुआ फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2022 5:12 PM
विकास कार्यों की वजह से रांची मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द.
North Railway मुरादाबाद मंडल ने लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बरेली रूट की आठ ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का फैसला लिया है. यह ट्रेनें कोयला ले जाने वाली माल गाड़ियों की रूट को क्लीयर करने के लिये निरस्त की गई है. इससे बिजली घरों तक कोयला की बिना रुकावट के आपूर्ति हो सकेगी.
Lucknow: उत्तर रेलवे (North Railway) के मुरादाबाद मंडल ने बिजली घरों को आसानी से कोयला आपूर्ति के लिए चार रूट की ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है. लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बरेली रूट की यह ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी. रेलवे ने दावा किया है कि इससे बिजली घरों को कोयला आपूर्ति में तेजी आयेगी.
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में गर्मी के कारण बिजली की खपत काफी बढ़ गई है. बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल सके इसके लिये बिजली घरों में कोयला की कमी न होना जरूरी है. बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है.
उन्होंने बताया कि कोयला के सुगम और तीव्र गति से परिवहन के लिये भारतीय रेल कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित कर रहा है. इसी कारण निम्नलिखित रेलगाड़ियों को उनके आगे लिखी में निरस्त करने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है.
-
गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) JCO दिनांक 04.07.2022 से दिनांक 06.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या – 14307 ( प्रयाग राज संगम – बरेली ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) JCO दिनांक 04.07.2022 से 06.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली – रोजा ) JCO दिनांक 03.07.2022 से दिनांक 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम – मुरादाबाद ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
-
गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










