Ayodhya News: अयोध्या में ट्रक के नीचे दबने से तीन छात्राओं की मौत, एक की हालत नाजुक, सीएम योगी ने जताया दुख

अयोध्या में शुक्रवार को सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है.
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में तीन छात्राओं की मौत की खबर है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. घटना कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास की है.
दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. ट्रक के नीचे दबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल, पुलिस ने घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनों को दे दी गई है.
इस दर्दनाक घटना पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि सीएम इस समय अयोध्या दौरे पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




