ePaper

UP Chunav 2022: संजय राउत का ऐलान, शिवसेना उत्तर प्रदेश की 40 से 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Updated at : 05 Feb 2022 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: संजय राउत का ऐलान, शिवसेना उत्तर प्रदेश की 40 से 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

UP Election 2022: शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि वह यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 40 से 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. इसके अलावा, वह 2024 में लोकसभा का चुनाव भी यहां से लड़ेंगे.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शिवसेना 40 से 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. अब तक 20 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. यह बातें राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कही.

संजय राउत ने कहा- अकेले लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. हमारा किसी पार्टी से गठबंधन नहीं है, हालांकि छोटे दलों के साथ हम गठबंधन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हम 15 से 20 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे.

Also Read: UP Election: संजय राउत बोले- अखिलेश यादव से सबकी उम्मीदें, योगी को जिंदा लोग नहीं देंगे वोट, बताई ये वजह
संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले अपने अफसरों से विपक्ष के नेताओं के यहां छापे मरवाती है और फिर उन्हें चुनाव में टिकट देकर प्रत्याशी बना देती है. ऐसी एजेंसी पर भला कौन भरोसा कर सकता है, जिसका अफसर खुद भाजपा से चुनाव लड़ता है.

Also Read: संजय राउत: बाबरी के बाद भारत में थी शिवसेना की लहर…आज होता हमारा PM, बीजेपी के साथ की चुकानी पड़ी कीमत
संजय राउत ने राजेश्वर सिंह पर बोला हमला 

राउत ने इशारों ही इशारों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी से वीआरएस लिए राजेश्वर सिंह पर निशाना साधा. राजेश्वर सिंह को बीजेपी ने सरोजिनी नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. इस सीट से 2017 में स्वाती सिंह को टिकट दिया गया था. इस बार उनका टिकट काट दिया गया है.

 ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, क्या बोले संजय राउत

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ऑल इंडिया मजिलस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराध को नियंत्रित करने का दावा करती है, लेकिन फिर भी अपराध में कमी नहीं आ रही है.

Also Read: UP Chunav 2022: मथुरा को लेकर शिवसेना का बड़ा बयान, संजय राउत बोले- आंदोलन हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे
तीन फरवरी को ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग

दरअसल, तीन फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था, छिजारसी टोल गेट पर उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. चार राउंड फायर हुए. तीन-चार लोग थे. सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. ओवैसी ने कहा कि उनकी गाड़ी भी पंक्चर हो गयी, लेकिन वे दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola