ePaper

संजय राउत: बाबरी के बाद भारत में थी शिवसेना की लहर...आज होता हमारा PM, बीजेपी के साथ की चुकानी पड़ी कीमत

Updated at : 24 Jan 2022 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
संजय राउत: बाबरी के बाद भारत में थी शिवसेना की लहर...आज होता हमारा PM, बीजेपी के साथ की चुकानी पड़ी कीमत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, बाबरी के बाद हिंदुस्तान में हमारी एक लहर थी. अगर हम उस समय उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ते तो देश में हमारा (शिवसेना पार्टी का) पीएम होता.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बयानों से लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. इस बीच उन्होंने एक और बड़ा बयान देकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, बाबरी के बाद हिंदुस्तान में हमारी एक लहर थी. अगर हम उस समय उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ते तो देश में हमारा (शिवसेना पार्टी का) पीएम होता. लेकिन हमने बीजेपी के लिए सब कुछ छोड़ दिया, जिसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी.

बाबरी के बाद हिंदुस्तान में थी शिवसेना की लहर

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान ‘बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद हुए’ पर संजय राउत ने कहा कि, ये सही है, ये सिर्फ शिवसेना के साथ नहीं हुआ बल्कि जो भी बीजेपी के साथ चला गया था. उन सभी का यही हाल हुआ था, सभी को उनकी कीमत चुकानी पड़ी. उन्होंने कहा कि, बाबरी के बाद हिंदुस्तान में हमारी एक लहर थी अगर हम उस समय उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ते तो देश में हमारा (शिवसेना पार्टी का) पीएम होता. लेकिन हमने बीजेपी के लिए सब कुछ छोड़ दिया.

यूपी चुनाव को लेकर दे चुके हैं बड़ा बयान

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है, जब शिवसेना सांंसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए कोई बड़ा बयान दिया है. इससे पहले भी संजय राउत बीजेपी पर हमला बोल चुके हैं. हाल ही में उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, अखिलेश यादव को पूरा ध्यान चुनाव पर लगाना चाहिए. अखिलेश यादव को भी सबको साथ लेकर ये लड़ाई लड़नी होगी. अहंकार सबको डूबाता है. लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ अखिलेश को देख रहे हैं.

Also Read: UP Election: वाराणसी में योगी के कैबिनेट मंत्री को चुनौती देंगे ओपी राजभर, शिवपुर से लड़ सकते हैं चुनाव जिंदा लोग योगी को वोट नहीं देंगे- संजय राउत

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है योगी जी गोरखपुर से लड़े या अयोध्या से लड़े ये उनका अधिकार है. लेकिन देश में जो अराजकता है, गंगा में लाशों को बहते देखा गया, इससे ज़िंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे. इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया था. दरअसल, संजय राउत अक्सर अपने बयानों के लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों उनके अधिकतर बयान यूपी चुनाव को लेकर ही हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है. शिवसेना जल्द ही यूपी में एंट्री कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola