ePaper

पोस्टर पॉलिटिक्स : सपा ने लखनऊ में लगवाए अखिलेश बनाम योगी का होर्डिंग, मुकदमा लिखाने-हटाने पर छिड़ी तकरार

Updated at : 15 Mar 2021 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर पॉलिटिक्स : सपा ने लखनऊ में लगवाए अखिलेश बनाम योगी का होर्डिंग, मुकदमा लिखाने-हटाने पर छिड़ी तकरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक साथ वाली होर्डिंग लगाई गई है. लखनऊ में इस प्रकार की होर्डिंग्स मुरादाबाद में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर दर्ज किए गए मुकदमे के बाद लगाई गई है.

विज्ञापन
  • लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगाइ गई होर्डिंग्स

  • मुरादाबाद में केस दर्ज होने के बाद सपा नाराज

  • अखिलेश यादव और 20 कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का मामला गरमाता जा रहा है. सूबे की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सोमवार को एक पोस्टर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें एक ओर अखिलेश की तस्वीर लगी है और दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की. इस पोस्टर के बहाने सपा ने भाजपा पर निशाना साधा है.

मीडिया की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक साथ वाली होर्डिंग लगाई गई है. लखनऊ में इस प्रकार की होर्डिंग्स मुरादाबाद में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर दर्ज किए गए मुकदमे के बाद लगाई गई है. इसमें अखिलेश यादव पर मुकदमे लिखवाने और मुख्यमंत्री योगी पर उसे हटाने की बात का जिक्र किया गया है.

इस बीच, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि सपा सरकार बनने पर फर्जी मुठभेड़ों की जांच होगी. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी मुठभेड़ों के साथ ही हिरासत में हुई मौतों की भी जांच कराई जाएगी. मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट और पीड़ित परिवारों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि आज देश के संविधान पर हमला किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापों के साथ शारीरिक हमले भी किए जा रहे हैं. भाजपा के कुत्सित राजनीतिक मंशा की वजह से प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां बनी हैं. उन्होंने कहा कि दूसरों पर सिंडिकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले वास्तव में संघीकेट हैं.

मीडिया की खबरों के अनुसार, मुरादाबादमें पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव समेत सपा के 20 अन्य कार्यकताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन पर यह मामला मुरादाबाद के पकबारा थाना में दर्ज किया गया है. वहीं, अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद अब पत्रकारों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके सिक्योरिटी गार्ड्स और पत्रकारों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमेबाजी का दौर शुरू हुआ. पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज कराया गया. अखिलेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 342 और 323 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही, सपा के अन्य 20 कार्यकताओं पर भी केस दर्ज कराया गया है.

Also Read: प्रेस कांफ्रेंस में मारपीट : आखिर किस सवाल पर भड़क गये अखिलेश यादव, पत्रकारों को बंधक बनवा करवा दी पिटाई

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola