ePaper

UP Chunav 2022: रामपुर मनिहारन में 2017 में 595 वोट से जीते बीजेपी कैंडिडेट, इस बार कड़ी टक्कर तय...

Updated at : 20 Jan 2022 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: रामपुर मनिहारन में 2017 में 595 वोट से जीते बीजेपी कैंडिडेट, इस बार कड़ी टक्कर तय...

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रामपुर मनिहारन सीट पर वोटिंग 14 फरवरी को होने वाली है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित रामपुर मनिहारन की सीट सुरक्षित है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. यहां पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी और सातवें (अंतिम) फेज की वोटिंग 7 मार्च को होगी. 10 मार्च को नतीजों का ऐलान होगा. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रामपुर मनिहारन सीट पर वोटिंग 14 फरवरी को होने वाली है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित रामपुर मनिहारन की सीट सुरक्षित है.

2017 में महज 595 वोट से जीते बीजेपी कैंडिडेट

2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. यहां से देवेंद्र कुमार निम ने बीजेपी के टिकट पर बसपा के रवींद्र कुमार मोल्हू को हराया था. हालांकि, 2017 के चुनावी नतीजों में हार-जीत का अंतर महज 595 वोट का था. सबसे दिलचस्प बात यह है रामपुर मनिहारन (सु) सीट से रविंद्र कुमार मोल्हू 2012 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत चुके थे.

Also Read: UP Chunav 2022: दुनियाभर में प्रसिद्ध देवबंद में किसे मिलेगी जीत? बेहद खास हैं यहां के चुनावी समीकरण
किस दिन मतदान और किस दिन मतगणना?

  • मतदान- 14 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

रामपुर मनिहारन में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,22,722

  • पुरुष- 1,71,597

  • महिला- 1,51,117

  • फर्स्ट टाइम वोटर- 4,851

2017 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • देवेंद्र कुमार निम – भाजपा – विजेता – 76,465

  • रविंद्र कुमार मोल्हू – बसपा – उपविजेता – 75,870

2012 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • रविंद्र कुमार मोल्हू – बसपा – विजेता – 77,274

  • विनोद कुमार तेज्यान – कांग्रेस – उपविजेता – 50,668

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola