ePaper

Kaiserganj Assembly Chunav: 2012 और 2017 में मुकुट बिहारी को मिली जीत, इस बार लगेगी जीत की 'हैट्रिक'?

Updated at : 31 Jan 2022 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Kaiserganj Assembly Chunav: 2012 और 2017 में मुकुट बिहारी को मिली जीत, इस बार लगेगी जीत की 'हैट्रिक'?

Kaiserganj Assembly Chunav: बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा है. मुकुट बिहारी वर्मा यहां से विधायक है. इस बार बीजेपी ने उनके बेटे को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन

Bahraich Kaiseranj Vidhan Sabha Chunav 2022: कैसरगंज विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आती है. 2017 में भारतीय जनता पार्टी के मुकुट बिहारी वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के खालिद खान को 27 हजार 363 वोटों से हराया था. इस बार बीजेपी ने उनके बेटे गौरव वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. कैसरगंज सीट पर 27 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

कैसरगंज सीट का सियासी इतिहास

  • 1991- रुदेंद्र विक्रम सिंह- बीजेपी

  • 1993, 1996, 2002- रामतेज- सपा

  • 2007- गुलाम मोहम्मद खान- बसपा

  • 2012, 2017- मुकुट बिहारी वर्मा- बीजेपी

Also Read: Bahraich Assembly Chunav: सपा के गढ़ में अनुपमा जायसवाल ने 2017 में खिलाया कमल, इस बार दोहरा पाएंगी जीत?
कैसरगंज सीट से मौजूदा विधायक

  • कैसरगंज सीट से वर्तमान में बीजेपी के मुकुट बिहारी विधायक हैं.

  • मुकुट बिहारी की उम्र 76 वर्ष है.

  • मुकुट बिहारी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है.

Also Read: Bahraich Vidhan Sabha Chunav: मटेरा सीट पर जीत के लिए जूझ रही BJP, सपा लगा पाएंगी जीत की ‘हैट्रिक’?
कैसरगंज सीट पर जातिगत समीकरण

  • कैसरगंज सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है.

  • पिछड़ी जातियों में यादवों की संख्या ज्यादा है.

  • कुर्मी और निषाद मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या है.

कैसरगंज विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता – 3,23,269

  • पुरुष मतदाता – 1,79,933

  • महिला मतदाता – 1,43,336

कैसरगंज की जनता के मुद्दे

  • बाढ़

  • कटान

  • छुट्टा जानवरों की समस्या

  • बेरोजगारी

  • कानून व्यवस्था

  • शिक्षा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola