Bahraich Assembly Chunav: सपा के गढ़ में अनुपमा जायसवाल ने 2017 में खिलाया कमल, इस बार दोहरा पाएंगी जीत?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jan 2022 9:46 AM

विज्ञापन

बहराइच सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. यहां से वकार अहमद शाह लगातार पांच बार विधायक बने. 2017 में अनुपमा जायसवाल ने इस सीट पर 1993 के बाद पहली बार बीजेपी को जीत दिलायी थी.

विज्ञापन

Bahraich Assembly Chunav: बहराइच विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आती है. 2017 में बीजेपी की अनुपमा जायसवाल ने सपा की रुबाब सैयदा को 6702 वोटों से हराया था. बहराइच सीट से सपा के वकार अहमद शाह लगातार पांच बार विधायक रहे. इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

बहराइच सीट का सियासी इतिहास

  • 1980- धर्मपाल- बीजेपी

  • 1985- महारन नाथ कौल- कांग्रेस

  • 1989- धर्मपाल- कांग्रेस

  • 1991-बृजराज त्रिपाठी- बीजेपी

  • 1993, 1996, 2002, 2007 और 2012- वकार अहमद शाह- सपा

  • 2017- अनुपमा जायसवाल- बीजेपी

Also Read: Bahraich Vidhan Sabha Chunav: मटेरा सीट पर जीत के लिए जूझ रही BJP, सपा लगा पाएंगी जीत की ‘हैट्रिक’?
बहराइच सीट से मौजूदा विधायक

  • बहराइच सीट से वर्तमान में बीजेपी की अनुपमा जायसवाल विधायक है.

  • अनुपमा जायसवाल ने 1999 में अवध यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में मास्टर्स और 2010 में डॉ. राम मनोहर लोहिया से लॉ की डिग्री हासिल की है.

Also Read: Mahasi Vidhan Sabha Chunav: बीजेपी के सुरेश्वर सिंह ने 2017 में खिलाया कमल, इस बार सपा देगी कड़ी चुनौती?
बहराइच सीट पर जातिगत समीकरण

  • बहराइच विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है.

  • मुस्लिम वोट इस सीट पर निर्णायक होता है.

  • यहां ब्राह्मण और ठाकुर मतदाताओं की संख्या भी ज्यादा है.

बहराइच विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता –3,060,36

  • पुरुष मतदाता – 1,67,994

  • महिला मतदाता – 1,38,042

बहराइच की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • विकास

  • रोजगार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola