ePaper

UP News: उत्तर प्रदेश में सभी पात्र लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, सीएम योगी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

Updated at : 31 Jan 2022 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: उत्तर प्रदेश में सभी पात्र लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, सीएम योगी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

UP News: यूपी में सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है. सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई को हम सभी मिलकर लड़ेगे.

विज्ञापन

UP Vaccination Record: उत्तर प्रदेश के नाम सोमवार को बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई. यहां शत- प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग गई है. यह जानकारी यूपी सरकार में विशेष सचिव शिशिर ने ट्वीट कर दी. वहीं, शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है.


कोरोना के खिलाफ लड़ाई को हम अवश्य जीतेंगे- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, सभी प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में सभी पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है. सीएम ने आगे कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध को हम सभी मिलकर अवश्य जीतेंगे.


Also Read: UP Elections: आगरा में सीएम योगी की हुंकार, कहा-सपा औरंगजेब और हम शिवाजी के नाम पर बनाते हैं म्यूजियम
यूपी में कोरोना के 6 हजार 626 नए मामले

गौरतलब है कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 6 हजार 626 नये मामले आये. वहीं, 6 हजार 946 लोग ठीक भी हुए. अब तक कुल 19 लाख 41 हजार 506 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 54 हजार 836 एक्टिव मामले हैं. वहीं, 52 हजार 657 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

Also Read: Uttar Pradesh Chunav: यूपी के सियासी रण में ‘अजेय’ रहा है यह परिवार, इस बार मिलेगी कड़ी टक्कर?
यूपी में अब तक 9 लाख 94 हजार से अधिक सैम्पल की जांच

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,94,69,781 सैम्पल की जांच की गयी है. रविवार को विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 80,626 सैम्पल भेजे गये.

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में 30 जनवरी को एक दिन में 12,50,275 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 14,70,45,190 दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 99.74 प्रतिशत है, जो शीघ्र ही 100 प्रतिशत हो जायेगा. प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,22,99,433 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 69.39 प्रतिशत है.

Also Read: UP Corona Update: उत्तर प्रदेश 26 करोड़ डोज देने वाला देश का बना पहला राज्य, कोरोना की थमी रफ्तार
यूपी की टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है. संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 3.86 प्रतिशत तक आ गई है. सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola