UP Corona Update: उत्तर प्रदेश 26 करोड़ डोज देने वाला देश का बना पहला राज्य, कोरोना की थमी रफ्तार

UP Corona Update: कोरोना वैक्सीन की 26 करोड़ से अधिक डोज देने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है. सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 6626 नए मरीज मिले हैं.
UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 1,80,978 सैम्पल की जांच की गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण के 6,626 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 9,94,69,781 सैम्पल की जांच की गयी है. कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 80,626 सैम्पल भेजे गये हैं.
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पिछले 24 घण्टों में 6,946 लोग तथा अब तक कुल 19,41,506 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 54,836 एक्टिव मामले हैं. 52,657 लोग होम आइसोलेशन में हैं.
Also Read: UP Corona Update: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी, शुक्रवार को मिले 7907 नए मरीज
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में 30 जनवरी को एक दिन में 12,50,275 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 14,70,45,190 दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 99.74 प्रतिशत है, जो शीघ्र ही 100 प्रतिशत हो जायेगा. प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,22,99,433 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 69.39 प्रतिशत है.
Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 8100 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 85 लाख के पार
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अब तक 92,74,097 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 66.18 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 12,92,051 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उत्तर प्रदेश 26 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य हो गया है.
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है. संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 3.86 प्रतिशत तक आ गई है. सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




