ePaper

Amit Shah Azamgarh Visit: सपा के JAM का मतलब J से जिन्ना, A से आजम खान और M से मुख्तार अंसारी है- अमित शाह

Updated at : 13 Nov 2021 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah Azamgarh Visit: सपा के JAM का मतलब J से जिन्ना, A से आजम खान और M से मुख्तार अंसारी है- अमित शाह

Amit Shah Azamgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ में सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरह सपा ने भी एक JAM लाने की बात कही है, जिसमें J का मतलब जिन्ना, A का मतलब आजम खान और M का मतलब मुख्तार अंसारी से है.

विज्ञापन

Amit Shah Azamgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी. इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने JAM लाया. इसमें J का मतलब जन धन खाता, A का मतलब आधार कार्ड और M का मतलब मोबाइल फोन है. अब सपा ने भी एक JAM लाने की बात कही है. इसमें J का मतलब जिन्ना, A का मतलब आजम खान और M का मतलब मुख्तार अंसारी से है. चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश को जिन्ना में एक महान व्यक्ति दिखाई दे रहा है.


Also Read: काशी में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में अमित शाह बोले- ‘मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी पसंद है’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी राज में आजमगढ़ में बदलाव की बयार बह रही है. आज उत्तर प्रदेश से माफिया राज का खात्मा हो गया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजमगढ़ में कट्टरता का बोलबाला था. अब आजमगढ़ की पहचान शिक्षा को लेकर हो रही है. अमित शाह ने इस दौरान सीएम योगी को मंच से सलाह दी कि यहां बनने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कर दिया जाए.

Also Read: अखिलेश के गढ़ में गरजे अमित शाह- योगी जी ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया दोनों से मुक्त कर दिया

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2007 में आजमगढ़ में मुझ पर हमला हुआ था. आर-डे के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने की मांग के लिए शिबली नेशनल कॉलेज के अंदर एबीवीपी सदस्य अजीत राय की हत्या कर दी गई थी और घटना के एक महीने बाद तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. आज कोई इस तरह की हरकत नहीं करता.


Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola