योगी आदित्यनाथ को गांव बुलाने को लेकर अड़े शहीद के परिजन, अनशन जारी, पत्नी और भाई की हालत बिगड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2017 2:42 PM
विज्ञापन
सम्भल : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जवान सुधीश कुमार के परिजन का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गांव बुलाने को लेकर अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है और हालत बिगड़ने के मद्दनेजर शहीद की पत्नी और भाई को अस्पताल में भर्ती कराने की […]
विज्ञापन
सम्भल : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जवान सुधीश कुमार के परिजन का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गांव बुलाने को लेकर अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है और हालत बिगड़ने के मद्दनेजर शहीद की पत्नी और भाई को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गयी है.
सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के पनसुखा गांव में शहीद सुधीश कुमार के परिजन मुख्यमंत्री के गांव आकर उनकी समस्याओं, गांव के विकास तथा पूर्व में भाजपा नेताओं द्वारा किये गये वादों को पूरा करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं. मुख्यमंत्री आज मुरादाबाद मंडल की समीक्षा करने पहुंचे हैं. अधिकारियों के आग्रह पर शहीद के पिता ब्रह्मपाल, चाचा सुधीर कुमार तथा भाई मनोज कुमार मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिये मुरादाबाद गये हैं जबकि योगी के गांव आने की उनकी मांग भी बरकरार है, जिसे लेकर उनके बाकी परिजन तथा ग्रामीण अब भी अनशन पर बैठे है.
परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करने आये डॉक्टर नीरज शर्मा ने शहीद की पत्नी कविता और चचेरे भाई जिले सिंह की हालत ज्यादा खराब बताते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. गौरतलब है कि सरहद पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के निवासी जवान सुधीश कुमार के परिजन अपने गांव की उपेक्षा से आहत होकर गत शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठ गये थे. शहीद की मां संतोष कुमारी और पत्नी कविता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनके गांव नहीं आने पर खुदकुशी की धमकी दी थी.
पिछले साल 16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सुधीश की मां संतोष कुमारी के मुताबिक उनके बेटे की शहादत के वक्त उन्होंने तथा उनके पूरे परिवार ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गांव बुलाने को लेकर धरना दिया था. उनके नहीं आने को भाजपा ने मुद्दा बनाते हुए तमाम वादे किये थे.
परिजन के मुताबिक भाजपा नेताओं ने शहीद के परिजन को पेट्रोल पम्प दिलाने, उनके गांव पंसुखा मिलक में सड़क बनवाने, शहीद सुधीश का स्मारक बनवाने, गांव के प्राइमरी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर करवाने तथा गांव में एक इंटर कालेज बनवाने की बात की थी लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. उनका कहना है कि अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके गांव आना होगा, तभी वे विश्वास करेंगे कि उनसे किये गये वादे पूरे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










