अनोखी शादी! जब दुल्हन ने ऑनलाइन कहा- कबूल है.. कबूल है...

Published at :09 May 2017 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
अनोखी शादी! जब दुल्हन ने ऑनलाइन कहा- कबूल है.. कबूल है...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश से निकाह कराने का एक अनोखा मामला सामने आया है. प्रदेश के शामली जिले में एक मुस्लिम लडकी का निकाह सऊदी अरब में रह रहे एक लडके के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मौलवी ने संपन्न कराया. इस अनोखे निकाह के गवाह दोनों पक्ष के परिवार और रिश्‍तेदार बने. इस संबंध […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश से निकाह कराने का एक अनोखा मामला सामने आया है. प्रदेश के शामली जिले में एक मुस्लिम लडकी का निकाह सऊदी अरब में रह रहे एक लडके के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मौलवी ने संपन्न कराया.

इस अनोखे निकाह के गवाह दोनों पक्ष के परिवार और रिश्‍तेदार बने. इस संबंध में दुल्हन के पिता रेहान ने जानकारी दी कि निकाह की तारीख जिले में पांच मई को तय थी लेकिन दुल्हा मोहम्मद आबिद निकाह स्थल पर उस दिन पहुंच नहीं पाया.

उन्होंने बताया कि इस वजह से हमने तकनीक की मदद से निकाह सोमवार को संपन्न कराया. निकाह के अवसर पर दोनों ही तरफ के परिवारवाले मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola