UP कैबिनेट : योगी ने मंत्रियों को बांटे काम, अपने पास रखे पुलिस समेत 3 दर्जन विभाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 6:33 PM

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सबसे महत्‍वपूर्ण विभाग गृह विभाग मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने अपने पास रखा है. उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) का जिम्‍मा दिया गया है. वहीं दूसरे उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा को माध्‍यमिक एवं उच्‍च […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सबसे महत्‍वपूर्ण विभाग गृह विभाग मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने अपने पास रखा है. उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) का जिम्‍मा दिया गया है. वहीं दूसरे उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा को माध्‍यमिक एवं उच्‍च शिक्षा विभाग का काम दिया गया है. गृह के अलावे राजस्‍व और करीब 3 दर्जन महत्‍वपूर्ण विभाग सीएम योगी ने अपने पास रखा है. मंत्रियों के विभाग बंटवारे की सूची योगी ने राज्‍यपाल को भेज दी है.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी – गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग.

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा – माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग.

कैबिनेट मंत्री

सुरेश खन्ना – संसदीय कार्य, नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास विभाग.

राजेश अग्रवाल – वित्त विभाग.

सूर्य प्रताप शाही – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग.

स्वामी प्रसाद मौर्य – श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग.

सतीश महाना – औद्योगिक विकास विभाग.

दारा सिंह चौहान – वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान विभाग.

रीता बहुगुणा जोशी – महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन विभाग.

धर्मपाल सिंह – सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) विभाग.

एस. पी. सिंह बघेल – पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग.

सत्यदेव पचौरी – खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग.

रमापति शास्त्री – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग.

जय प्रकाश सिंह – आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग.

बृजेश पाठक – विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं राजनैतिक पेंशन विभाग.

ओम प्रकाश राजभर – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास विभाग.

लक्ष्मी नारायण चौधरी – दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग.

चेतन चौहान – खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग.

श्रीकांत शर्मा – ऊर्जा विभाग.

सिद्धार्थ नाथ सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग.

मुकुट बिहारी वर्मा – सहकारिता विभाग.

आशुतोष टंडन – प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी – स्‍टाम्‍प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

अनुपमा जायसवाल – बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (राज्य मंत्री), वित्त (राज्य मंत्री).

सुरेश राणा – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास (राज्य मंत्री).

उपेंद्र तिवारी – जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता (राज्य मंत्री).

महेंद्र सिंह – ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (राज्य मंत्री).

स्वतंत्रदेव सिंह – परिवहन, प्रोटोकला एवं ऊर्जा (राज्य मंत्री).

भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज एवं लोक निर्माण (राज्य मंत्री).

धरम सिंह सैनी- आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास.

स्वाति सिंह – एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण (राज्य मंत्री).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola