शाह ने यूपी जीत का जताया भरोसा कहा, पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2017 6:51 PM
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले चरण के मतदान में पार्टी के 50 सीटों की जीत का भरोसा जताया. शाह ने कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद लोगो का समर्थन देखकर यह साफ हो गया है कि पार्टी को पहले चरण के मतदान में 50 […]
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले चरण के मतदान में पार्टी के 50 सीटों की जीत का भरोसा जताया. शाह ने कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद लोगो का समर्थन देखकर यह साफ हो गया है कि पार्टी को पहले चरण के मतदान में 50 से ज्यादा सीटें मिली है. इस मौके पर शाह ने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा, कांग्रेस और सपा का गठबंधन अपवित्र है. अखिलेश यादव जनता से पूछते हैं कि अच्छे दिन आये जनता कहती है नहीं. जब तक अखिलेश मुख्यमंत्री रहेंगे अच्छे दिन नहीं आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










