ePaper

शाह ने यूपी जीत का जताया भरोसा कहा, पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में

Updated at : 12 Feb 2017 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
शाह ने यूपी जीत का जताया भरोसा कहा, पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले चरण के मतदान में पार्टी के 50 सीटों की जीत का भरोसा जताया. शाह ने कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद लोगो का समर्थन देखकर यह साफ हो गया है कि पार्टी को पहले चरण के मतदान में 50 […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले चरण के मतदान में पार्टी के 50 सीटों की जीत का भरोसा जताया. शाह ने कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद लोगो का समर्थन देखकर यह साफ हो गया है कि पार्टी को पहले चरण के मतदान में 50 से ज्यादा सीटें मिली है. इस मौके पर शाह ने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा, कांग्रेस और सपा का गठबंधन अपवित्र है. अखिलेश यादव जनता से पूछते हैं कि अच्छे दिन आये जनता कहती है नहीं. जब तक अखिलेश मुख्यमंत्री रहेंगे अच्छे दिन नहीं आयेंगे.

इतने साल यूपी की सत्ता संभालने के बाद भी वह अच्छे दिन नहीं ला सके . अब भाजपा का मुख्यमंत्री ही राज्य में अच्छे दिनों के वादे को पूरा करेगा. सपा के शासन में गुंडागर्दी और दंगा अपने चरम पर रही. समाजवादी पार्टी ने तुष्टिकरण की राजनीति की. योजनाओं का इस्तेमाल भी इसी तरह किया. आपसकी कलह के बाद भी विधायकों को टिकट दिया. अमित शाह ने कहा, साफ है कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. जनता ने मन बना लिया है औऱ पहले चुनाव से यह साफ हो गया है. दूसरे चरण के चुनाव में जनता और तेजी से भाजपा सरकार बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola