कल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल और अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनावी गठजोड़ के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पहली बार कांग्रेस और सपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ है. सपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मीडिया से […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनावी गठजोड़ के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पहली बार कांग्रेस और सपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ है. सपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मीडिया से बातचीत की जगह और समय अभी तय किया जाना है.’ इस बीच दोनों ही दलों के सूत्रों ने बताया कि संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से दोनों पार्टियों को बल मिलेगा और चुनाव में जबर्दस्त मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि इससे पहले राहुल और अखिलेश को 22 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन कर संयुक्त रुप से गठजोड़ का ऐलान करना था लेकिन बाद में दोनों पार्टियों के राज्य अध्यक्ष सपा के नरेश उत्तम एवं कांग्रेस के राज बब्बर ने मीडिया से बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




