ePaper

सुना है मोदी सरकार माल्या को ''भारत रत्न'' देने का प्रस्ताव भेजने वाली है : आजम खान

Updated at : 29 Nov 2016 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुना है मोदी सरकार माल्या को ''भारत रत्न'' देने का प्रस्ताव भेजने वाली है :  आजम खान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं. आज उन्‍होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. आजम खान […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं. आज उन्‍होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

आजम खान ने केंद्र सरकार पर उद्धोगपत्तियों को सहायता पहुंचे आ आरोप लगाते हुए कहा, सुना है मोदी सरकार विजय माल्‍या को भारत रत्न देने की तैयारी में है. और इसके लिए केंद्र सरकार राष्‍ट्रपति के पास इससे संबंधित प्रस्‍ताव लेकर जाने वाली है. ज्ञात हो 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद विपक्ष भाजपा और मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रही है और नोटबंदी के फैसले को गलत ठहराते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रही है. नोटबंदी को लेकर संसद की कार्रवाई लगातार बाधित हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola