अखिलेश ने एसपी समेत दो पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एसपी और एसओ पीएस किशनपुर को निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेराज्य के फतेहपुर में पुराने नोट बदलने के लिए बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों पर पुलिस की ओर से की गयी लाठीचार्ज के बादआज दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया. जिसके […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एसपी और एसओ पीएस किशनपुर को निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेराज्य के फतेहपुर में पुराने नोट बदलने के लिए बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों पर पुलिस की ओर से की गयी लाठीचार्ज के बादआज दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया.
जिसके बाद फतेहपुर के एसपी और एसओ पीएस किशनपुर को निलंबित कर दिया गया है.मालूमहो किसोमवार को फतेहपुर में पुराने नोट बदलने के लिए बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसमें कई लोगों को चोटें आयी थी. बाद में पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




