ePaper

कानपुर रेल दुर्घटना के लिए रेलमंत्री नहीं पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेवार हैं : मायावती

Updated at : 21 Nov 2016 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
कानपुर रेल दुर्घटना के लिए रेलमंत्री नहीं पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेवार हैं : मायावती

नयी दिल्ली/लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कानपुर रेल दुर्घटना के लिए रेलमंत्री नहीं प्रधानमंत्री जिम्मेवार हैं. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए नरेंद्र की पूंजीवादी नीतियां और उनकी कार्यशैली जिम्मेदार है. अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन पर अरबों-खरबों रुपये खर्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कानपुर रेल दुर्घटना के लिए रेलमंत्री नहीं प्रधानमंत्री जिम्मेवार हैं. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए नरेंद्र की पूंजीवादी नीतियां और उनकी कार्यशैली जिम्मेदार है.

अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन पर अरबों-खरबों रुपये खर्च करने की बजाय रेल की पटरियां ठीक करवाई होती , तो यह हादसा नहीं होता. उन्होंने पीएम पर तंज कसा कि जब देश में बड़े-बड़े पूंजीपति और धन्ना सेठ खुश होते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है. वहीं जब इस देश का गरीब पीड़ा में होता है, तब भी उन्हें बहुत खुशी मिलती है. गौरतलब है कि कल तड़के इंदौर-पटना एक्सप्रेस कानपुर के पास बेपटरी हो गयी थी, जिसमें 133 लोगों के मारे जाने की खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola