ePaper

अखिलेश का चुनावी अभियान तीन से, विकास रथ लॉन्च

Updated at : 01 Nov 2016 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश का चुनावी अभियान तीन से, विकास रथ लॉन्च

लखनऊ : अखिलेश यादव प्रदेश में अपना चुनावी अभियान तीन नवंबर से शुरू करने वाले हैं. इस अभियान में वे रथयात्रा निकालने वाले हैं. आज अखिलेश यादव ने विकास रथ को लॉन्च किया. इस रथ की खासियत है कि इसपर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का फोटो है. लेकिन शिवपाल रथ पर नजर नहीं […]

विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश यादव प्रदेश में अपना चुनावी अभियान तीन नवंबर से शुरू करने वाले हैं. इस अभियान में वे रथयात्रा निकालने वाले हैं. आज अखिलेश यादव ने विकास रथ को लॉन्च किया. इस रथ की खासियत है कि इसपर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का फोटो है. लेकिन शिवपाल रथ पर नजर नहीं आ रहे हैं. अखिलेश ने आज समाजवादी एंबुलेंस भी लॉंन्च किया है.

गौरतलब है कि सपा में जारी झगड़े के बीच अखिलेश यादव ने विकास रथयात्रा निकालने की बात कही थी. उस वक्त ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि पांच नवंबर को सपा के रजत जयंती समारोह में अखिलेश मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन अखिलेश ने साफ किया है कि वे इस समारोह में रहेंगे. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जायें, उन्होंने स्पष्ट किया था कि पार्टी में सबकुछ ठीक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola