धम्म चेतना यात्रा की समाप्ति पर कल कानपुर आयेंगे अमित शाह

कानपुर : बौद्ध धर्म के अनुयायियों की धम्म चेतना यात्रा की समाप्ति के अवसर पर कानपुर के पालिका स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल आ रहे है. इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की इस धम्म चेतना यात्रा में 110 भंतो को अमित शाह सम्मानित भी करेंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि […]
कानपुर : बौद्ध धर्म के अनुयायियों की धम्म चेतना यात्रा की समाप्ति के अवसर पर कानपुर के पालिका स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल आ रहे है. इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की इस धम्म चेतना यात्रा में 110 भंतो को अमित शाह सम्मानित भी करेंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम में केवल दलित समाज के लोगों को ही बुलाया गया है.
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इस धम्म यात्रा का उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष शाह कल करीब 11 बजे कानपुर के पालिका स्टेडियम पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर एक बजे के बाद यहां से वापस रवाना हो जायेंगे. इस कार्यक्रम के लिए पालिका स्टेडियम में एक बड़ा पंडाल लगाया गया है. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता भी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




