राहुल पर जूता फेंकने वाले की जमानत याचिका खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 8:29 PM
सीतापुर : उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ जूता उछालने वाले युवक की जमानत याचिका एक स्थानीय अदालत ने आज खारिज कर दी. मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रणवीर सिंह की अदालत ने गत 26 सितम्बर को सीतापुर में रोडशो के दौरान राहुल की तरफ जूता उछालने वाले युवक हरिओम […]
सीतापुर : उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ जूता उछालने वाले युवक की जमानत याचिका एक स्थानीय अदालत ने आज खारिज कर दी. मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रणवीर सिंह की अदालत ने गत 26 सितम्बर को सीतापुर में रोडशो के दौरान राहुल की तरफ जूता उछालने वाले युवक हरिओम मिश्रा की जमानत याचिका नामंजूर कर दी. मालूम हो कि मिश्रा ने राहुल की तरफ जूता उछाला था। हालांकि वह उन्हें लगा नहीं था. घटना के फौरन बाद पुलिस ने मिश्रा को हिरासत में ले लिया था.
बाद में राहुल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह ऐसी चीजों से नहीं डरते. उन्होंने कहा था कि भाजपा और संघ का गुस्सा ही उनकी कमजोरी है. मैं बस में सफर कर रहा हूं और मुझ पर एक जूता फेंका गया. मैं भाजपा और संघ से कहना चाहता हूं कि आप जितने चाहे जूते फेंक लें, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










