किसान यात्रा के 19वें दिन राहुल आज बरेली और रामपुर में करेंगे मीटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 11:01 AM
बरेली : देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बरेली और रामपुर में रोड शो और खाट सभा करेंगे. यात्रा के 19वें दिन वे आज सुबह दस बजे बरेली के रोहिलखंड यूनिवर्सिटी गेट पर मीटिंग करेंगे. इसके बाद उनका पूजा अर्चना का कार्यक्रम है, जिसमें वे धोपेश्वर नाथ […]
बरेली : देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बरेली और रामपुर में रोड शो और खाट सभा करेंगे. यात्रा के 19वें दिन वे आज सुबह दस बजे बरेली के रोहिलखंड यूनिवर्सिटी गेट पर मीटिंग करेंगे. इसके बाद उनका पूजा अर्चना का कार्यक्रम है, जिसमें वे धोपेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करेंगे और दरगाह ए आला हजरत पर चादर चढ़ायेंगे.
Schedule for today, Day 19 of the Kisan Yatra in Bareilly and Rampur pic.twitter.com/0SOznCFLwM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2016
इसके बाद वे श्यामगंज के आजाद इंटर कॉलेज से रोड शो की शुरुआत करेंगे. यह रोड शो लगभग तीन किलोमीटर का होगा. उसके बाद राहुल गांधी का लोगों से मिलने का कार्यक्रम है. दोपहर में रामपुर पहुंचेंगे, जहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. आज की खाट सभा असगर राइस मील में खाट सभा तीन बजे के करीब होगी. वहीं शाम चार बजे वे अंबेडकर पार्क चौराहे पर मीटिंग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










