सिर्फ उद्योगपतियों के लिये काम कर रही मोदी सरकार : राहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 8:03 PM
लखीमपुर खीरी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों के लिये काम कर रही है. राहुल ने अपनी ‘किसान यात्रा’ के तहत लखीमपुर खीरी में आयोजित रोड शो के दौरान कहा कि पूरे देश ने मोदी जी को अपने प्रधानमंत्री […]
लखीमपुर खीरी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों के लिये काम कर रही है. राहुल ने अपनी ‘किसान यात्रा’ के तहत लखीमपुर खीरी में आयोजित रोड शो के दौरान कहा कि पूरे देश ने मोदी जी को अपने प्रधानमंत्री के तौर पर चुना लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने चुनिंदा 15-20 उद्योगपतियों के लिये काम शुरू कर दिया और किसानों, दलितों और बेरोजगार युवाओं को यूं ही छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मोदी जी अगर आप 15 लोगों को खुश करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन आपको देश के हितों को भी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस सोच के खिलाफ अपनी यात्रा निकाल रहे हैं. वह चाहते हैं कि मोदी सरकार भेदभाव छोड़कर हर भारतीय के भले के लिये काम करे.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने रोडशो शुरु करने से पहले संकटादेवी मंदिर में दर्शन किये. रोड शो के दौरान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, खीरी से पूर्व सांसद जफर अली नकवी तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र बहादुर सिंह भी मौजूद थे. रोड शो के दौरान राहुल ने बाबा साहब भीमराव अम्बडेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. राहुल ने मितौली और मुहम्मदी में भी सभाओं को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि उनकी खाट सभा के बाद जब किसान खाट उठाकर ले जाते हैं तो उन्हें ‘चोर’ कहा जाता है जबकि 10 हजार करोड रुपये लेकर देश से भागे उद्योगपति विजय माल्या को मात्र डिफाल्टर कह दिया जाता है. ऐसा क्यों किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










