किसान यात्रा का पांचवां दिन राहुल ने कहा, मोदी सरकार किसान विरोधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2016 4:20 PM

विज्ञापन

जौनपुर : राहुल गांधी आज किसान यात्रा के पांचवें दिन शाहगंज पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में कांग्रेस की सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा. उन्होंने अंबेडकरनगर में कहा कि उत्तरप्रदेश में ऐसी सरकार है जहां बिजली नहीं आती […]

विज्ञापन

जौनपुर : राहुल गांधी आज किसान यात्रा के पांचवें दिन शाहगंज पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में कांग्रेस की सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा.

उन्होंने अंबेडकरनगर में कहा कि उत्तरप्रदेश में ऐसी सरकार है जहां बिजली नहीं आती लेकिन बिल पहले आ जाता है. इसलिए बिजली का बिल कम किया जाना चाहिए. इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के उस निर्णय की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने राजधानी, दुरंतो जैसी रेलगाड़ियो के किराये में वृद्धि की है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसाना यात्रा का आज पांचवा दिन है. राहुल आज अम्बेडकर नगर, जौनपुर होते हुए आज़मगढ़ जायेंगे. वहीं बकरीद को देखते हुए यूपी में महीने भर चलने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 12 और 13 सितंबर को दो दिन के लिए रूकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola