राहुल के रोड शो को अनुमति नहीं, नाराज कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2016 10:02 PM
मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो की अनुमति नहीं दिये जाने से पार्टी के स्थानीय नेताओं में आक्रोश व्याप्त है और इसके विरोध में उन्होंने आज प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता राजकुमार राय ने कहा कि 11 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम […]
मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो की अनुमति नहीं दिये जाने से पार्टी के स्थानीय नेताओं में आक्रोश व्याप्त है और इसके विरोध में उन्होंने आज प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता राजकुमार राय ने कहा कि 11 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम नगर क्षेत्र में होने वाला है. कांग्रेस ने जिला प्रशासन से रोड शो की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन रोड शो करने की अनुमति नहीं दे रहा है.राय ने बताया कि अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया.
उन्होंने कहा कि शासन के इशारे पर साजिश के तहत अनुमति नहीं दी जा रही है. यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. राय ने बताया कि हालांकि स्थानीय प्रशासन से बात चल रही है और एसपीजी अभी जिले में मौजूद है. लेकिन प्रशासन के रवैये से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










