बकरीद के कारण दो दिनों के लिए थम जायेगी राहुल की यात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2016 3:29 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बकरीद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में महीने भर चलने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 12 और 13 सितंबर को दो दिन के लिए रुकेगी. यह 14 सितंबर को एक बार फिर से शुरु होगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश में किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए ‘किसान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बकरीद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में महीने भर चलने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 12 और 13 सितंबर को दो दिन के लिए रुकेगी. यह 14 सितंबर को एक बार फिर से शुरु होगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश में किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए ‘किसान महायात्रा’ पर हैं. अपनी यात्रा के चौथे दिन गांधी आज फैजाबाद में है. उन्होंने छह सितंबर को देवरिया से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘देवरिया से दिल्ली की मेरी यात्रा आज फैजाबाद और अंबेडकर नगर में. ईद को देखते हुए हम 12 और 13 सितंबर को रुकेंगे. 14 सितंबर से यात्रा जारी होगी.’ उन्होंने फैजाबाद में रोड शो निकाली और उससे पहले आज सुबह फैजाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कांग्रेस नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके अलावा फैजाबाद में उन्होंने महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और अचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया.
उन्होंने ट्विटर पर रोड शो और अन्य कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरें साझा की.
गांधी आज सुबह अयोध्या गये और हनुमान गढी मंदिर में दर्शन किया. वह वर्ष 1992 में विवादित ढांचे को गिराये जाने के बाद अयोध्या की यात्रा करने वाले नेहरु-गांधी परिवार के पहले सदस्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola