आज गोंडा में खाट सभा, राहुल के निशाने पर मोदी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 11:04 AM
बस्ती : देवरिया से दिल्ली तक की 2500 किलोमीटर की किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तीसरे दिन बस्ती में ही रहेंगे. उन्होंने आज यहां सुबह सवा दस बजे राम आचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा शुरू की. इसके बाद वे एक रोड शो करने वाले हैं. दोपहर में वे […]
बस्ती : देवरिया से दिल्ली तक की 2500 किलोमीटर की किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तीसरे दिन बस्ती में ही रहेंगे. उन्होंने आज यहां सुबह सवा दस बजे राम आचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा शुरू की. इसके बाद वे एक रोड शो करने वाले हैं. दोपहर में वे कप्तानगंज में आम लोगों से मुलाकात करेंगे. आज की यात्रा के दौरान भी वे जगह-जगह पर लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं से अवगत होंगे. शाम 5.30 बजे वे आज गोंडा जिले के डुमरिया डीह में खाट सभा आयोजित करेंगे.
If a Kisan takes a khat he's called a 'chor' but ppl like Mallyaji who run away with crores are called 'defaulters'! pic.twitter.com/iVSUlB6NQT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2016
कल राहुल ने संतकबीरनगर में खाट सभा की थी. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि उनकी सरकार किसान विरोधी है. ये लोग सभा से खाट ले जाने वाले को तो चोर करार देते हैं लेकिन विजय माल्या को डिफॉल्टर कहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










