चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, छह से राहुल गांधी की ‘महायात्रा’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 12:11 PM
अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर ही हैं. कल उन्होंने यहां एक जनसभा भी की, जिसमें उन्होंने आरएसएस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जब लोग आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे थे, उस वक्त ये कहां थे. राहुल कल काफी आक्रामक […]
अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर ही हैं. कल उन्होंने यहां एक जनसभा भी की, जिसमें उन्होंने आरएसएस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जब लोग आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे थे, उस वक्त ये कहां थे. राहुल कल काफी आक्रामक मुद्रा में नजर आये और उनके तेवर से यह साफ हो गया कि वे चुनावी जंग के लिए तैयार हैं. कल ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह भी कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में उन्होंने जो बयान संघ के बारे में दिया था, उसपर वे कायम हैं. उन्होंने कल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल उस अर्जी को भी वापस ले लिया, जिसमें उनपर चलाये जा रहे मानहानि के केस को वापस लेने की मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










