मोदी जी कर रहे हैं बदले की राजनीति, चूहे की आवाज भी नहीं निकालता बब्बर शेर : राहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 8:55 PM
विज्ञापन
अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल परिकल्पना ‘मेक इन इंडिया’ पर करारा तंज करते हुए आज कहा कि विदेश में जाकर विकास की बडी-बडी बातें करने वाले मोदी की इस परियोजना के शुभंकर बब्बर शेर के मुंह से चूहे की आवाज भी नहीं निकलती. राहुल ने जगदीशपुर क्षेत्र के […]
विज्ञापन
अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल परिकल्पना ‘मेक इन इंडिया’ पर करारा तंज करते हुए आज कहा कि विदेश में जाकर विकास की बडी-बडी बातें करने वाले मोदी की इस परियोजना के शुभंकर बब्बर शेर के मुंह से चूहे की आवाज भी नहीं निकलती.
राहुल ने जगदीशपुर क्षेत्र के जाफरगंज में आयोजित कार्यक्रम में मोदी पर देश की जनता से वादाखिलाफी और अमेठी की जनता के खिलाफ बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी हिन्दुस्तान के विकास की बात करते हैं, मगर वह अमेठी की जनता को चोट पहुंचा रहे हैं.
मोदी पर विदेश में जाकर दिखावा करने और देश के लिये कुछ ना करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा ‘‘मोदी ने मेक इन इंडिया की बात की. टीवी पर मेक इन इंडिया का बब्बर दिखता है, उसके मुंह से चूहे की आवाज भी नहीं निकलती.” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने वादे तो पूरे नहीं किये, उल्टे पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार की तमाम योजनाओं को बंद कर दिया.
अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर कल यहां पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा ‘‘पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी यहां आये थे और कहा था कि वह बदले की राजनीति नहीं करेंगे मगर सचाई यह है कि अमेठी की जनता के खिलाफ मोदी बदले की राजनीति कर रहे हैं.” उन्होंने कहा ‘‘नेशनल पेपरमिल की साढे तीन हजार करोड की परियोजना से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता. उसे मोदी ने रद्द किया. मेगा फूड प्रोजेक्ट के कार्यक्रम से किसानों की जिदंगी बदल जाती लेकिन मोदी ने उसे भी खत्म कर दिया. साथ ही ट्रिपल आईटी भी बंद कर दिया.”
राहुल ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, झूठे वादे करते हैं. उन्होंने करोडों युवाओं को रोजगार देने, मेक इन इंडिया बनाने और स्मार्ट सिटी बनाने के वादे किये थे, मगर वे सब छलावा साबित हुए. उन्होंने कहा कि मोदी हिन्दुस्तान के विकास की बात करते हैं मगर वह अमेठी की जनता को चोट पहुंचा रहे हैं .
मोदी ने सिर्फ अमेठी ही नहीं बल्कि पूरे देश से वादे किये थे. उन्होंने महंगाई कम करने का वादा किया था. आज बताइये दाल का क्या दाम है, क्या दाम कम हुए. मोदी ने 200 रुपये की दाल कर दी. मोदी ने कहा क 15-15 लाख सभी के खाते में डाल दूंगा, क्या किसी के खाते में पैसे डाले गये. राहुल ने कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिये. किसान भले मर जाए लेकिन उसका एक रपया भी नहीं माफ किया. कांगे्रस ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था.
उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह प्रदेश सालों से दूसरे दलों के जाल में फंसा हुआ है. आज उत्तर प्रदेश और हिन्दुस्तान में कांग्रेस की सरकार नहीं है, लेकिन मैं मानता हूं कि हम संघर्ष करेंगे. आप विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताइये. यहां कांग्रेस सरकार लाइये और रायबरेली, अमेठी समेत पूरे प्रदेश का विकास शुरु कराइये.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










