ePaper

आजम की सफाई, बुलंदशहर बलात्कार पीड़ितों के बारे में कुछ नहीं कहा

Updated at : 29 Aug 2016 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
आजम की सफाई, बुलंदशहर बलात्कार पीड़ितों के बारे में कुछ नहीं कहा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार एवं लूट काण्ड मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को नोटिस भेजे जाने के बाद कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आज जो कहा, उसका स्वागत है. मैंने कभी बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार एवं लूटकाण्ड के पीडितों या उनके परिवार के बारे […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार एवं लूट काण्ड मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को नोटिस भेजे जाने के बाद कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आज जो कहा, उसका स्वागत है. मैंने कभी बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार एवं लूटकाण्ड के पीडितों या उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं कहा, मैंने कहा था कि अगर एक दिन में ऐसी ही चार-पांच वारदात हो रही हैं तो इसके पीछे साजिश भी हो सकती है. खां ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि बलात्कार के मामलों में इस्लामी कानून पर अमल किया जाना चाहिए और एक हफ्ते के अंदर सजा होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाजपा को फिक्र क्यों हो रही है. अगर साजिश का पर्दाफाश हुआ तो हम और भी सख्त कार्रवाई कर सकते हैं. इसके पूर्व, उच्चतम न्यायालय ने बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार मामले की जांच और सुनवाई उत्तर प्रदेश से बाहर करने की पीड़ित के पिता की अपील पर संज्ञान लेते हुए आज राज्य सरकार तथा उसके मंत्री आजम खान को इस मामले में नोटिस जारी किया. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति सी नागप्पन की पीठ ने राज्य के शहरी विकास मंत्री आजम खां के उस विवादित बयान पर भी संज्ञान लिया कि यह घटना एक ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ है. बुलंदशहर में पिछले माह राजमार्ग पर एक मां और बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola