ePaper

यूपी : दलित नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार

Updated at : 26 Aug 2016 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : दलित नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 25:26 अगस्त की दरम्यानी रात करीब दो बजे 15 साल की एक लड़की घर के बाहर पास में ही लघुशंका निवारण […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 25:26 अगस्त की दरम्यानी रात करीब दो बजे 15 साल की एक लड़की घर के बाहर पास में ही लघुशंका निवारण के लिये गयी थी, तभी अनमोल, वीरेश तथा चंद्रपाल नामक दबंग उसका मुंह दबाकर उसे खेत में ले गये और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि काफी तलाशने के बाद लड़की उसके परिजन को खेत में बेसुध हालत में मिली। उसके मुंह में उसका दुपट्टा ठूंसा गया था. पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola