उत्तर प्रदेश : नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार, थाने में बवाल

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार का कथित मामला सामने आया है. इस सिलसिले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने आज यहां बताया कि जिले के एक कस्बे में रहने वाली 14 साल की एक दलित […]
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार का कथित मामला सामने आया है. इस सिलसिले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने आज यहां बताया कि जिले के एक कस्बे में रहने वाली 14 साल की एक दलित लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने बहाने से अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। उस वक्त घर में शैलेष सिंह और लोकेश नामक युवक पहले से ही मौजूद थे.
सिंह ने बताया कि लड़की का आरोप है कि अनहोनी को भांपकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही और दोनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया. लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों तथा उनकी मदद करने वाली महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात की खबर सुनकर बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोगों ने अतरौली थाने पर विरोध प्रदर्शन किया. एटा से भाजपा के सांसद राजवीर सिंह समेत कई राजनेताओं ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित लड़की और उसके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




