बिल्कुल अकेली थी युवती, बाघ ने दबोचा

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले में एक किशोरी की मौत हो गयी. वन विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि मैलानी वन रेंज के सुवाबोझ इलाके में कल जानवर चराने गयी सरस्वती :14: पर बाघ ने हमला कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके […]
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले में एक किशोरी की मौत हो गयी. वन विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि मैलानी वन रेंज के सुवाबोझ इलाके में कल जानवर चराने गयी सरस्वती :14: पर बाघ ने हमला कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. शोर मचाये जाने पर बाघ लड़की को छोड़कर भाग गया.
उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में गम्भीर रूप से घायल सरस्वती की बाद में मौत हो गयी. वरिष्ठ वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




