ePaper

रुसी महिला प्रताडना मामला : युग बदल गया है! ट्वीटर पर मांगी मदद ट्वीटर पर ही समाधान की जानकारी

Updated at : 11 Jul 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
रुसी महिला प्रताडना मामला : युग बदल गया है! ट्वीटर पर मांगी मदद ट्वीटर पर ही समाधान की जानकारी

नयी दिल्ली : युग बदल गया है, अब मंत्री हो या मुख्‍यमंत्री सोशल मीडिया का उपयोग कर मदद मांगते हैं या फिर मदद पहुंचाते हैं. इसी प्रकार का वाक्या रविवार को देखने को मिला. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर एक रुसी महिला से संबंधित मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : युग बदल गया है, अब मंत्री हो या मुख्‍यमंत्री सोशल मीडिया का उपयोग कर मदद मांगते हैं या फिर मदद पहुंचाते हैं. इसी प्रकार का वाक्या रविवार को देखने को मिला. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर एक रुसी महिला से संबंधित मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को मदद मांगी जिस पर अखिलेश ने मामले का समाधान कर उन्हें ट्वीटर पर ही जवाब दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुसी महिला ने आगरा में रहने वाले अपने ससुरालवालों पर प्रताडना का आरोप लगाया था. रुसी महिला ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने उल्लेख किया कि वह अपनी सास के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है, जो भारतीय है. उसने अपनी सास पर प्रताडना का आरोप लगाया था. संदेश देखने के बाद सुषमा ने अखिलेश से आग्रह करते हुए ट्वीट किया कि वह इसमें मदद करें. इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें सूचित किया कि मामला सुलझा लिया गया है. सुषमा ने बाद में अखिलेश को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘इसके समाधान के लिए धन्यवाद अखिलेश जी. इस तरह की घटनाएं देश की छवि पर असर डालती हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola