यूपी में दलित बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या

बाराबंकी : जैदपुर थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक दलित बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने आज बताया कि आठ वर्षीय दलित बच्ची का शव कल शाम नाले से अस्त व्यस्त हालत में मिला है. बकरी चरा रहे बच्चों ने शव देखा और […]
बाराबंकी : जैदपुर थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक दलित बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने आज बताया कि आठ वर्षीय दलित बच्ची का शव कल शाम नाले से अस्त व्यस्त हालत में मिला है. बकरी चरा रहे बच्चों ने शव देखा और बस्ती में आकर सूचना दी. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.
बुधवार शाम से गायब थी बच्ची
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बुधवार को शाम पांच बजे बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसकी मां खाना बना रही थी. कुछ देर बाद मां ने बाहर देखा तो बच्ची लापता थी. इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला.
गला दबाकर हत्या
कुमार के मुताबिक, बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला. उसके गले में दुप्पटा कसा हुआ है, जिससे साफ है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गयी है. बच्ची के नाजुक अंगों में चोट के निशान पाये गये, जिससे बलात्कार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




