ePaper

UP : रेप का प्रयास करने पर युवती ने आरोपी का गुप्तांग काट डाला

Updated at : 24 Jun 2016 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP : रेप का प्रयास करने पर युवती ने आरोपी का गुप्तांग काट डाला

मेरठ : यहां एक सत्रह वर्षीय लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने पर आरोपित युवक का गुप्तांग काट डाला. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है. युवती कीशिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना मेरठ जिले के थाना […]

विज्ञापन

मेरठ : यहां एक सत्रह वर्षीय लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने पर आरोपित युवक का गुप्तांग काट डाला. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है. युवती कीशिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव में हुई. दो संप्रदायों के बीच का मामला होने के कारण गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गयी है.

दलित युवती के साथ रेप का प्रयास

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि कल शाम थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय दलित युवती जंगल में शौच के लिए गयी थी. आरोप है कि जंगल में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और चाकू के बल पर आंतकित कर दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान युवती ने आरोपी के हाथ से चाकू छीन कर उसके गुप्तांग पर वार कर दिया. युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है. घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस पूरी तरह सावधान है. गांव में सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola