अवाम के भरोसे ने दिलायी उपचुनाव में जीत : CM अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि राज्य की समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने कार्यों के जरिये अवाम के दिल में जगह बनायी है और यही वजह है कि विधानसभा उपचुनाव के कल घोषित नतीजों में सपा की जीत हुई है. मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘लिव […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि राज्य की समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने कार्यों के जरिये अवाम के दिल में जगह बनायी है और यही वजह है कि विधानसभा उपचुनाव के कल घोषित नतीजों में सपा की जीत हुई है.
मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘लिव ग्रीन यूपी’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार ने साइकिल के संदेश को अपनाते हुए विकास कार्यों में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों की तरक्की में संतुलन बनाया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यों के जरिये आम जनता के दिल में जगह बनायी है. इसी का परिणाम है कि विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की.
मालूम हो कि सपा ने जंगीपुर और बिलारी विधानसभा सीटों के उपचुनाव के कल घोषित नतीजों में जीत हासिल की है. अखिलेश ने इससे पूर्व, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ साइकिल भी चलायी. उन्होंने कहा कि साइकिल हमें संतुलन बनाने की सीख देती है और इसके जरिये ही हम समाज में कुछ बेहतर कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार साइकिल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. सरकार ने साइकिल चलाने वालों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ सहित तमाम शहरों में साइकिल ट्रैक के निर्माण का कार्य शुरु किया है. अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में अब तक 100 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण हो चुका है और 200 किमी का लक्ष्य निर्धारित है.
उन्होंने कहा कि लखनऊ और आगरा को साइकिल फ्रैणडली नगर के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इसी तरह नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को भी तैयार किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर भी साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जायेगा, जिससे आने वाले पर्यटक साइकिल के प्रति आकर्षित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




